बच्चों में वैज्ञानिक प्रयोग नवाचार की जरूरतः प्रो. सूर्यमणि

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण बच्चों में कैसे बढ़ाया जाए विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए तिलकधारी महाविद्यालय भौतिक विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यमणि तिवारी ने  कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण उपयुक्त वातावरण पैदा करके बढ़ाया जा सकता है जितना ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण का दैनिक जीवन में उपयोग होगा, उतना ही इसका संवर्धन होगा। आज वैज्ञानिक विषयों पर कैसेट उपलब्ध है वह भी हमारे लिये सहायक सिद्ध हो सकते हैं। वैज्ञानिक सिद्धांत बच्चों को पढ़ाई जा रहे हैं लेकिन उसका प्रयोग नहीं कराया जा रहा है। बच्चों में ज्यादा से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग नवाचार की जरूरत है। मध्यस्थ अधिकारी डा. दिलीप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि बच्चों का जिज्ञासुपन ही उन्हें सवाल करने को प्रेरित करता है। यही जिज्ञासा अंतर्दृष्टि नवाचार प्रयोग से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ता है। संस्था सचिव/पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने कहा कि संस्था बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के लिये सतत प्रयत्नशील रहेगी। इस अवसर पर डा. सुधा सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार प्रजापति, अनिल सिंह, मनोज श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किये।

Post a Comment

0 Comments