भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में राधे-राधे के उद्घोष से गूंज उठा माहौल

जौनपुर। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारम्भ हो गया जहां सुबह 8 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हो गये। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति यमदग्निपुरम के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन शहर में स्थित गोकुल घाट पर प्रातः वैदिक मंत्रोचारण की गूंज के साथ वेदी पूजन संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर प्रभु के नाम के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। राधे-राधे के उद्घोष से माहौल भक्ति के रस में डूब गया। कथा व्यास आचार्य डा. रजनीकांत द्विवेदी के सान्निध्य में काशी से आए हुए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया। समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह ने सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होने हेतु आह्वान किया। श्री द्विवेदी के व्यास पीठ पर आसन होने के पश्चात मार्ल्यापण करके शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। श्रीमद भागवत कथा के मुख्य यजमान के रूप में किरनलता सोनी पत्नी ललित सोनी और राजरानी गुप्ता पत्नी सुरेश चंद्र गुप्ता ने कथा का पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ संकल्प लिया। श्रोता के रूप मे मनोज चतुर्वेदी, विनोद साहू, विनय सेठ, आशीष यादव, शंभू गुप्ता, आलोक वैश्य, रत्नेश सिंह, आशा शुक्ला, रोली गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, नीलम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। व्यवस्था प्रमुख आनंद मिश्रा ने कोविड प्रोटोकाल के पालन का सार्थक प्रयास किया।

Post a Comment

0 Comments