सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के कार्यालय का हुआ उद्घाटन


जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र स्थित जगदीशपुर में सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, सुभासपा  जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि देश और प्रदेश में झूठ बोलने वालों की सरकार चल रही है। आप लोग गठबंधन प्रत्याशी को जीताकर झूठी सरकार को उखाड़ फेंके। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि गठबंधन का पश्चिम में आंधी चली है। अब पूर्वांचल में गठबंधन का तूफान चलेगा। पूर्व मंत्री श्रीराम यादव ने कहा कि हमें हर घर जाकर सपा की नीतियों को बताना है। रत्नाकर चौबे ने कहा कि भाजपा के लोग सपा को आतंकवादी और गुण्डा बताते हैं जबकि भाजपा खुद गुण्डों की पार्टी है। प्रत्याशी जगदीश नारायण राय ने कहा कि मेरा चुनाव जनता लड़ रही है। मैं जनता के बल पर चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए आशीर्वाद मांगा। वहीं रतन सिंह परमार ने भाजपा छोड़ गठबंधन प्रत्याशी का समर्थन किया। कार्यक्रम को राजेन्द्र टाईगर, राहुल त्रिपाठी, सुमन यादव, नन्द लाल यादव, बृजभान राजभर, रजनीश मिश्रा, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रमेश साहनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवसंत यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments