जेसीआई जौनपुर चेतना ने मनाया महिला दिवस


जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर स्थित एक होटल में महिला दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रही महिलाओं को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया। कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रही आशीर्वाद हास्पिटल की डा. अंजू कन्नौजिया सहित उनके स्टाफ की कुलवंत कौर और मोनी प्रजापति को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही प्राथमिक विद्यालय रन्नो की अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव, व्यापार के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर रहीं हिचकी चाट की संस्थापक चेतना साहू, विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला समन्वयक डा. चन्द्रकला सिंह, समाजसेविका के रूप में समाज कल्याण का कार्य कर रही उर्वशी सिंह, भौगोलिक किताबों की एक उम्दा लेखिका व मेहरावां डिग्री कालेज की प्रोफेसर डा. मुक्ता राजे, योग के क्षेत्र को निरंतर बढ़ावा दे रही योग गुरु रजनी साहू को समाज में एक नई पहल लाने सहित अन्य महिलाओं के लिए मिसाल स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया। संस्थाध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। उक्त कार्यक्रमों में संस्थापक मेघना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, कल्पना केसरवानी, रीता कश्यप, संस्था सचिव ममता गुप्ता, कोषाध्यक्ष संगीता सेठ आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जे जे अध्यक्ष जयंती श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजक शालिनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक शालिनी सिंह व रजनी साहू रहीं।

Post a Comment

0 Comments