डाककर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन भी रहा जारी


जौनपुर। केन्द्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के लेकर डाक विभाग के कर्मचारी केन्द्रीय महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी डाककर्मी हड़ताल पर रहे जिसका असर पूरे जिले में व्यापक दिखाई दिया। जिले के सभी डाकघरों पर प्रायः ताले लटके दिखाई दिये। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक हम इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में भी डाक सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। लगभग 25 करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ। प्रशासन द्वारा हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के डराने-धमकाने का कार्य किया जा रहा है, फिर भी हमारे कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। यहां तक कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जेल तक जाने को तैयार हैं। इस दौरान सभाजीत पाल अध्यक्ष पी 3, हरिशंकर यादव प्रांतीय संगठन मंत्री पी 4, श्रवण कुमार अध्यक्ष पी फोर, राजेश सिंह मंडलीय सचिव ग्रामीण डाक सेवक के अलावा ऋषिकेश, विकास यादव, शकील अहमद आदि ने सभा को सम्बोधित किया। हड़ताल में भाग लेने वालों में सर्वेश सिंह, विक्रम सिंह, बृजेश कनौजिया, पूजा गुप्ता, सतीश सिंह, रीना मौर्या, महेंद्र यादव, नुजहत फातिमा, आनंद शुक्ला, सुशील कुमार, संजय यादव, सादिक अली, अमरनाथ पाल आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

0 Comments