किशोरी ने पंखे से लटककर की खुदकुशी


सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज ऊंचवापर गांव में रविवार को 15 वर्षीय किशोरी ने पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी स्व. बाबूराम के तीन पुत्रियां तथा दो पुत्र हैं। दोनों लड़के मुम्बई में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। घर पर इस समय उनकी छोटी लड़की चंदन कुमारी ही माँ के साथ रहती थी। रविवार को माँ कही गयी थी। चंदन न जाने किस कारण से घर के कमरे में फांसी लगा ली। उसी समय उसकी एक सहेली उसको बुलाने आयी तो खिड़की से उसे फांसी पर लटकता देख चिल्लाई। तब गांव के लोग तत्काल उसे नीचे उतारे। उनको लगा कि वह शायद जिंदा हो। हालांकि वह मर चुकी थी। तब लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments