स्मृति दिवस के रूप में मनायी गयी समाजसेविका किरन श्रीवास्तव की प्रथम जयंती


जौनपुर। जन सहयोग संस्था के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ भाजपा नेत्री, भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद किरन श्रीवास्तव की प्रथम जयंती स्मृति दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल शर्मा की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। फल वितरण जिला पुरूष व महिला चिकित्सालय में हुआ। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, आनंद मोहन श्रीवास्तव, एससी लाल, इन्द्रसेन श्रीवास्तव, पत्रकार जय आनंद, सरोज श्रीवास्तव, पत्रकार संजय अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, प्रमोद दादा, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, सुभाष, राजेश किशोर, गौरव श्रीवास्तव, ऋषिकेश, राजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, महेन्द्र पाण्डेय, आनंद यादव, रत्नदीप शर्मा, सीए नौशाद, अमन सहगल, विवेक यादव, शिवम श्रीवास्तव, राहुल सिंह, गुंजन यादव, अमन श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments