जौनपुर के कई कांग्रेसी भाजपा में हुये शामिल


जौनपुर। जनपद के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्यामराज सिंह, पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी रत्नाकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शीतला प्रसाद मौर्य सहित तमाम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये। जनपद में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करने आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष उपरोक्त लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस पर उप मुख्यमंत्री ने सभी को पार्टी का प्रतीक दुपट्टा प्रदान करके पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित तमाम भाजपाजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments