भ्रष्टाचार के खिलाफ यशवंत गुप्ता का सत्याग्रह आन्दोलन 255वें दिन भी जारी


जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह आन्दोलन बुधवार को 255वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में विजय प्रकाश मिश्र, सुजीत यादव, साहब लाल यादव, विनोद सिंह, आनन्द मिश्रा, बिहारी लाल यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments