जौनपुर के 29वें थाने के प्रथम थानाध्यक्ष बनाये गये अश्वनी दूबे


जौनपुर। नवसृजित थाना तेजी बाजार के थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने गुरूवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिये। बताते चलें कि जनपद का 29वां थाना तेजी बाजार प्रस्तावित हुआ है जिसके लिए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इसमें पुलिस चौकी तेजी बाजार पर ही थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया जबकि अभी तेजी बाजार थाना का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, इसलिए थाना संबंधित सभी कार्य पुलिस चौकी से ही किया जायेगा। इस दौरान थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि इसके पहले मैं खुटहन थाने पर कार्यरत था। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशानुसार मुझे नवसृजित थाना तेजी बाजार का पहला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रथम दिन हम सभी लोग क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किये। इसी के साथ मैं अपनी जिम्मेदारियों पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही अपराधों पर नियंत्रण रखते हुए अपराधियों के प्लान को कामयाब नहीं होने देंगे। क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों के साथ प्रशासन सदैव साथ रहेगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष शुक्ला, तेजी बाजार उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, सहित तमाम विभागीय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments