सन्त लाल गौतम अध्यक्ष व मनोज सिंह मंत्री चुने गये


बरसठी, जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की स्थानीय ब्लाक इकाई का चुनाव जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय गोरा पट्टी में चुनाव अधिकारी प्रमोद शुक्ला अध्यक्ष शाहगंज व डा. आशीष सिंह कोषाध्यक्ष जौनपुर, पर्यवेक्षक चंद्रेश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिक्षकों की सर्वसम्मति से संतलाल गौतम को यूटा बरसठी का अध्यक्ष व मनोज सिंह को मंत्री तथा जगदीश गौतम को संरक्षक चुना गया। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष  आनन्द वर्मा, संयुक्त महामंत्री बेचन लाल, उपाध्यक्ष सुबास सरोज, महिला उपाध्यक्ष इन्दू सिंह, उपाध्यक्ष परदेशी, विक्रांत जायसवाल, प्रवक्ता अजय विश्वकर्मा, प्रचार मंत्री विनोद पाल, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर विश्वकर्मा, आय व्यय निरीक्षक उमाशंकर पटेल, लेखाकार राजकमल राव, आडिटर नन्द कुमार मौर्या, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाल चुने गये। इस अवसर पर जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, कोषाध्यक्ष डा. आशीष सिंह, प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष डा. हेमंत सिंह, अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, निहाल सिंह, संयुक्त महामंत्री राधेमोहन तिवारी, प्रवेश पटेल, अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, विपिन मिश्रा, राजधारी तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments