सबसे सरल, सुलभ के साथ लाभदायक भी है होम्योपैथी पद्धतिः डा. सिंह


जौनपुर। इण्डियन होमियोपैथी आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. राम नारायण सिंह के नेतृत्व में रविवार को होम्योपैथी पद्धति के जनक डा. हैनिमैन की 267वीं जयंती मनायी गयी। विश्व होम्योपैथिक दिवस पर आयोजित डा. हैनिमैन की जयंती नगर के वाजिदपुर दक्षिणी (टीडीपीजी कालेज के पीछे) स्थित डा. हैनिमैन के प्रतिम स्थल पर मनी। इस मौके पर उपस्थित डा. राम नारायण सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् डा. सिंह के अलावा उपस्थित तमाम चिकित्सकों ने डा. हैनिमैन के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में डा. सिंह ने कहा कि होम्योपैथी पद्धति सबसे सरल, सस्ता, सुलभ के साथ लाभदायक है। इस अवसर पर डा. ब्रह्मदेव पाण्डेय, डा. सम्पूर्णानन्द अस्थाना, डा. गौरव शर्मा, डा. सुधीर सिंह, डा. संजय यादव, डा. तुषार सिंह, डा. आलोक सिंह, डा. आशुतोष सिंह, कृष्ण चंद जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, विजय यादव, गणेश विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश गुप्ता, डा. सुजीत, डा. अवधेश के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत आशुतोष सिंह ने किया तो सभी आगंतुकों के प्रति आभार आलोक सिंह ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments