श्री स्वामी गया जगन्नाथ जी के भात का कार्यक्रम सम्पन्न


तेजी बाजार, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा पूरा शेरखान रन्नो में श्री स्वामी गया जगन्नाथ जी के भात का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। बता दें कि यह कार्यक्रम मेवा लाल साहू द्वारा किया गया जो कोलकाता साहू समाज के प्रतिष्ठित लोगों में से एक हैं। पूरे कार्यक्रम की देख-रेख मोती लाल गुप्ता कोइरीपुर द्वारा किया गया। स्वजातीय बंधुओं के मनोरंजन के लिए आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने अपने कला का प्रदर्शन किया। मेवा लाल साहू के पुत्रगण अशोक कुमार, शिवकुमार, विजय साहू ने गया जी के महाप्रसाद को संपन्न कराये। इस दौरान मेवा लाल साहू के भाई श्याम लाल साहू व भोला साहू ने बताया कि पूरा शेरखान (रन्नो) की धरती पर स्वामी श्री गया जगन्नाथ जी के भात का कार्यक्रम पहली बार कराया गया है। पूरे परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण कर रहे देव तुल्य लोगों का हाथ जोड़कर प्रभात फेरी किये। लगभग डेढ़ हजार लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मेवा लाल के प्रपौत्र बंटी साहू ने सभी लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ननकऊ गुप्ता, चंद्रसेन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, प्यारे लाल गुप्ता, स्वामी नीरज महाराज, अरुण गुप्ता, दयाराम साहू, विजय गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments