यज्ञ कराकर नये सत्र का किया शुभारम्भ




खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय शेखूपुर में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079 के पावन पर्व व स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नये सत्र 2022-23 शुभारंभ पर यज्ञ कराया गया। योग गुरु डा. ध्रुवराज ने यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। उन्होंने बताया कि यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण शुद्ध होता है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों को यज्ञ के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। योग व यज्ञ के माध्यम से बच्चों को लम्बाई में वृद्धि, मन को एकाग्र करना, सिर दर्द, बाल पकना, असमय में चश्मा लगाने, याददाश्त शक्ति बढ़ाने के लिये योग व यज्ञ के बारे में बताया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनयन यादव ने बच्चों को सत्र 2022-23 में अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील किया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, राजेश यादव, विनिता यादव, रेनू सोनी, मोतीलाल यादव, अंजनी कुमार चौहान आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments