जेसीआई शाहगंज शक्ति ने किया पौधरोपण कार्यक्रम


शाहगंज, जौनपुर। महिला उद्यमियों की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति ने स्थानीय कस्बे में पौधरोपण कार्यक्रम किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीदारजीत सिंह लोटे की औपचारिक यात्रा के दौरान हुये कार्यक्रम में संस्था द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के औपचारिक दौरे के दौरान संस्था ने महिला अस्पताल के मैदान में पौधारोपण कराया। कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं। इसके अलावा संस्था द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम के तहत ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, गौरव सेठ, पूर्व मंडलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल, अविनाश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, संगीता जायसवाल, श्रद्धा सोनी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments