मोदी सरकार के सपनों को साकार करना हैः भुवनेश्वर मोदनवाल


भाजपा के 42वां स्थापना दिवस पर नगर उपाध्यक्ष ने फहराया झण्डा
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी बुधवार को अपना 42वां स्थापना दिवस देश भर में पूरे उत्साह के साथ मना रही है। इसी क्रम में हर राज्य व जिले में पार्टी मुख्यालय पर कार्यक्रम स्थापना आयोजित कर भाजपा के झण्डे फहराये जा रहे हैं। वहीं भाजपा के 42वां स्थापना दिवस पर स्थानीय नगर के शाहपंजा मोहल्ला निवासी भाजपा नगर उपाध्यक्ष भुवनेश्वर मोदनवाल ने अपने आवास पर पार्टी का झण्डा फहराया। साथ ही वरिष्ठ नेता अनिल मोदनवाल ने सभी भाजपाजनों को मिठाई बांटी। नगर उपाध्यक्ष भुवनेश्वर मोदनवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने पिछले 8 वर्षों में शासन की एक नई परिभाषा दी है। जैसे गुड गवर्नेंस इज आल्सो गुड पालिटिक्स, विकास का काम हुआ। ये सफलता हमारे भाजपा कार्यकर्ता के चलते हुये हैं। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर मोदी सरकार की सपनों को साकार करना है।

Post a Comment

0 Comments