प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ब्लाक इकाई गठित


जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक जलालपुर ब्लाक बीआरसी पर हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, जिला मंत्री अजय सिंह और विभिन्न ब्लाक से आये कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुरानी कार्यकारिणी को भंग करना और नई कार्यकारिणी का गठन करना था। इस पर सभी की सर्व सहमति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। नयी टीम हेतु की घोषणा के अनुसार प्रदीप कनौजिया ब्लाक अध्यक्ष, साहब लाल गौड़ उपाध्यक्ष, सूरज सिंह मंत्री, नीरज यादव कोषाध्यक्ष और रघुवर सेठ को सचिव नियुक्त किया गया। सभी कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण से स्वागत किया। बैठक में नीरज कुमार, राम आसरे यादव, सन्तोष मौर्य, फरहान खान, अमित कुमार, नितेश कुमार, कुमैल हैदर सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments