बरसठी पुलिस ने 10000 रूपये का ईनामिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल,

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बरसठी मय हमराह द्वारा मुखवीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 59/18 धारा 498ए/304बी/302 भादवि  व ¾ डीपी एक्ट थाना बरसठी जौनपुर में वांछित अभियुक्त सूर्यप्रकाश यादव उर्फ पिन्टू पुत्र रामअकबाल यादव निवासी महमूदपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर को, जो वर्ष 2018 से फरार चल रहा था जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा NBW तथा 82 सीआरपीसी, 83 सीआरपीसी का प्रोसेस जारी किया गया था, फिर भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, को अथक प्रयास के बाद आज दिनांक 22.05.2022 को बारीगाँव से गिरफ्तार किया गया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। 
*गिरफ्तार अभियुक्त  का नाम व पता-*
     1. सूर्यप्रकाश यादव उर्फ पिन्टू पुत्र रामअकबाल यादव निवासी महमूदपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
1. मु0अ0सं0 59/18 धारा 498ए/304बी/302 भादवि  व ¾ डीपी एक्ट थाना बरसठी  जनपद जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 238/18 धारा 174ए भादवि थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी टीम-*
1. थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 अरविन्द कुमार चौहान थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 राजू सिंह थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
4. का0 नरेन्द्र सिंह थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
5. का0 जितेन्द्र मौर्य थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
6. का0 बलवन्त प्रसाद  थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

Post a Comment

0 Comments