22 मई को जनपद में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रमः राजेश


जौनपुर। संगत पंगत संस्था की बैठक रविवार को संरक्षक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया के आवास पर जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन महामंत्री सुलभ श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से सरंक्षक समिति का चुनाव हुआ जिसमें सरस चंद्र श्रीवास्तव, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, नीलमणि श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, डा. अशोक अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव, सुनील अस्थाना, राजकपूर श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव (साधु), भानु चंद्र श्रीवास्तव, दयाल शरण श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया हैं। इस पर उपस्थित सभी चित्रांश बंधुओं ने सभी संरक्षकों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। वहीं स्थायी मार्गदर्शक संरक्षक मंडल के रूप में वरिष्ठ डाक्टर मनमोहन श्रीवास्तव, डा. रजनीश श्रीवास्तव, डा. एन.के. सिन्हा, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. नीलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी शशि श्रीवास्तव एडवोकेट को चुना गया। सभी ने 22 मई को संगत-पंगत के संस्थापक आर.के.सिन्हा राज्यसभा सांसद, संस्थापक सदस्य भाजपा व प्रदेश संयोजक प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट के जौनपुर आगमन पर जोरदार स्वागत करने का निर्णय लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने समस्त संरक्षक मंडल सदस्यों की मौजूदगी में अपनी टीम की घोषणा किया। घोषणा के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव पत्रकार, आतिश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, विजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, अनुपम श्रीवास्तव, हैं। इसके अलावा महासचिव सुलभ श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, जिला संगठन सचिव/मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव मनोनीत किये गये। जिला मंत्री हितेश श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, विजय श्रीवास्तव को चुना गया। अन्त में अंकित श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments