भ्रष्टाचार के खिलाफ यशवन्त गुप्ता का सत्याग्रह आन्दोलन 296वें दिन भी जारी

जौनपुर। भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन मंगलवार को 296वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। यह आन्दोलन बीते 9 अगस्त 2021 से लगातार चलाया जा रहा है। इस अवसर पर अभिषेक पाठक, बिहारी लाल यादव, चन्द्रमणि पाण्डेय, विनोद सिंह, महेन्द्र प्रसाद यादव, विजय प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, लाल बहादुर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments