अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जिला कमेटी का किया पुनर्गठन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जिला कमेटी का किया पुनर्गठन

 
 जौनपुर,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद  की भंग जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया है तथा  महिला जिलाध्यक्ष पद पर मिलन श्रीवास्तव व युवा अध्यक्ष पद पर अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ सोनू  को नियुक्त किया गया है 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कुछ दिन पूर्व जिला कमेटी को  भंग कर दिया था इसके पश्चात जिला अध्यक्ष नीलमणि  श्रीवास्तव  ने शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के पश्चात अपने जिले की कमेटी का पुनर्गठन किया है जिसमें निम्नलिखित कायस्थ बंधुओं को शामिल किया गया है 
संरक्षक मंडल में डॉ मनमोहन श्रीवास्तव ,संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ रजनीश श्रीवास्तव, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, आनंद मोहन श्रीवास्तव ,यस सी लाल श्रीवास्तव, कैप्टन गिरीश चंद श्रीवास्तव ,उमाकांत श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, कुंवर बहादुर श्रीवास्तव प्रधानाचार्य ,राज कपूर श्रीवास्तव एडवोकेट, दिलीप श्रीवास्तव, रघुवंश सहाय को व  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश चंद्र श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष पद पर भानु प्रताप श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, मोहन शंकर श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सौरभ वर्मा एडवोकेट ,मनीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव को तथा  जिला महासचिव संगठन के पद पर अमित श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ श्रीवास्तव,व  जिला सचिव पद पर सुनील श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव ,राजीव कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, संतोष निगम, बृजेश कुमार श्रीवास्तव ,आदि  कायस्थ बंधुओं को नियुक्त किया गया है इन लोगों की नियुक्ति की सूचना पर राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव , प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव , प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधू, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, आदि  लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया नवनिर्वाचित जिला महासचिव सुरेश कुमार अस्थाना ने बताया कि शीघ्र ही पूरे जनपद में और भी कायस्थ बंधुओं को तथा तहसील स्तर पर कार्य करने हेतु जोड़ा जाएगा

Post a Comment

0 Comments