भागीदारी पार्टी लोस चुनाव के लिये संगठन को मजबूत करेगीः डा. महेश चन्द्रा

जौनपुर। नगर के सिपाह स्थित अचला देवी घाट के गेट पर भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी द्वारा आयोजित जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. महेश चंद्रा प्रजापति ने संगठन को मजबूती देने का आह्वान करते हुये कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के पदाधिकारियों को बूथ पर संगठन को मजबूत करने की अति आवश्यक है। एक-एक बूथ पर 25-25 की संख्या में पदाधिकारियों को नियुक्त करना है। हम सभी को मिलकर यह चुनाव भाजपा को केंद्र से हटाने के लिए लड़ना है। श्री प्रजापति से यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या वह अखिलेश यादव से अलग होकर चुनाव लड़ेंगे तो कहा कि वह बड़े भाई हैं। यदि वह चाहेंगे तो उनके साथ चुनाव लड़ेगे लेकिन दिक्कतें यहां खड़ी होती हैं। भागीदारी पार्टी 13 प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर चुका है तथा द्वितीय सूची जल्द ही जारी की जाएगी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि एसी में बैठकर काम करने से संगठन मजबूत नहीं होगा। यदि अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का सही चयन, मोर्चे की समान हिस्सेदारी देने का कार्य किये होते तो आज प्रदेश में गठबंधन की सरकार होती। उन्होंने कहा कि इस बार यदि ऐसा नहीं किया गया तो भागीदारी पार्टी किसी के भी साथ जाकर चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। जो भागीदारी देने का कार्य करेगा, भागीदारी पार्टी उसी के साथ चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र होगी। भाजपा पर हमला करते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई चरम उत्कर्ष पर है लेकिन सरकार को यह दिखाई नहीं दे रहा है। डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल का दाम 80 रूपये से बढ़ाकर 107 रूपये कर दिया गया और 10 रूपये कम करके आज सरकार ढिंढोरा पीट रही है कि हम महंगाई कम कर रहे हैं। महंगाई कम तब होती जब पेट्रोल के दाम 80 रूपये के नीचे होते। इस अवसर पर जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी जिया लाल प्रजापति, जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति, कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, अजय यादव, धीरेंद्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments