मानव कल्याण को समर्पित थी बाबा हरदेव सिंह की अलौकिक सोचः श्याम लाल


जौनपुर। बाबा हरदेव सिंह का दिव्य सर्वप्रिय स्वभाव व उनकी विशाल अलौकिक सोच मानव कल्याण को समर्पित थी। उन्होंने पूर्ण समर्पण, सहशीलता एवं विशालता वाले भाव से युक्त होकर ब्रम्हज्ञान रूपी सत्य के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाया और विश्व बन्धुत्व की परिकल्पना को वास्तविक रूप प्रदान किया। उक्त बातें नगर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में उपस्थित समर्पण दिवस के अवसर पर विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुए संयोजक महात्मा श्याम लाल साहू ने सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सन्देशों को बताते हुए व्यक्त किया। इसी प्रकार जिले में संयोजक क्षेत्र नौपेड़वा, पट्टीनरेन्द्रपुर, लखमापुर ब्रांचों में भी समर्पण दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि बाबा हरदेव सिंह ने 36 वर्षों तक सद्गुरू रूप में निरंकारी मिशन की बागडोर संभाली। उन्होंने आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ समाज कल्याण के लिये भी अनेक कार्यों को रूप-रेखा प्रदान की जिनमें मुख्यतः रक्तदान ब्लड बैंक का गठन, नेत्र जॉच शिविर, पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान आदि के आयोजन का बहुमूल्य योगदान रहा। एक आदर्श समाज की स्थापना हेतु महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को नया आयाम देने के लिये भी बाबा जी ने कई परियोजनाओं को आशीर्वाद दिया। सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की सिखलायी का जिक्र करते हुए कहते हैं कि बाबा जी अपना सम्पूर्ण जीवन ही मानव मात्र की सेवा में अर्पित कर दिया। मिशन का 36 वर्षों तक नेतृत्व करते हुए उन्होंने प्रत्येक भक्त को मानवता का पाठ पढ़ाकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य उपस्थिति में इस वर्ष समर्पण दिवस का आयोजन एक विशाल निरंकारी संत समागम के रूप में शुक्रवार को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) में सम्पन्न हुआ। यह समागम देश एवं विदेश के विभान्न हिस्सो में भी आयोजित किया गया, जहां सभी भक्त बड़ी संख्या में इकत्रित होकर बाबा हरदेव सिंह को स्मरण किये और उनके द्वारा दिखाये गये पूर्ण सकारात्मकता के साथ चलने के संकल्प को दोहराये। उक्त जानकारी मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने दी।

Post a Comment

0 Comments