नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में जौनपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा


दो स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य पदक जीत जनपद का नाम किया रोशन
जौनपुर। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित नोएडा ओपेन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जनपद के 8 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोबरा काई मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदक जीत करके जनपद का नाम रोशन किया। वहीं खिलाड़ियों ने पुम्से में तीन कांस्य भी हासिल किया। ताइक्वांडो कोच अमन दबगरवाल ने बताया कि 7 से 10 मई तक ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां जनपद की प्रिया प्रकाश ने 28 किग्रा सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण व दिव्यांका दबगरवाल ने 47 किग्रा कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 41 किग्रा भार वर्ग में वागिशा सिंह व 51 किग्रा भार वर्ग में कुलदीप कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। 34 किग्रा भार वर्ग में आयुषी मौर्या, 37 किग्रा भार वर्ग में सेजल मौर्या, 36 किग्रा भार वर्ग में श्रेयांशी साहू व 53 किग्रा भार वर्ग में देवांश वर्धन ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी क्रम में पुम्से में आयुषी मौर्या, प्रिया प्रकाश व दिव्यांका ने कांस्य पदक हासिल करके परिवार सहित जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के जनपद आगमन पर अभिभावकों व शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Post a Comment

0 Comments