महाराष्ट्र के विकास में यूपी के लोगों का बड़ा योगदानः भाऊ मुनगंटीवार


उच्च शिक्षा को पूरी तरह रोजगारपरक बनाने के लिये कार्य कर रही सरकार
जौनपुर। सर जेपी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वित्त मंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर भाऊ मुनगंटीवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों का महाराष्ट्र के विकास में बड़ा योगदान है। हम भारत के टुकड़े करने वाले अफजल गुरु की जय बोलने वालों के विरोधी हैं। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। सरकारी पैसे से मदरसों में धर्म और शत्रुता की शिक्षा देना गलत है। सरकारी पैसे का उपयोग राष्ट्रीय शिक्षा के लिए होना चाहिए। देश के सम्मान और अस्मिता के लिए भाजपा कार्य करती है। समान नागरिक संहिता एक देश एक कानून पर भी भाजपा कार्य करेगी। इसी क्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उच्च शिक्षा को संस्कार रोजगार व तकनीक से जोड़ा जायेगा। शिक्षा को पूरी तरह रोजगार परक बनाने पर सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना द्वारा युवाओं को रोजगार मिला है। खेल राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि गांव में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। युवाओं को सक्रिय कर ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशा जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति महाराष्ट्र के सदस्य सुनील आर. सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल के विकास का ध्यान देना चाहिए। इसी क्रम में भाजपा नेता राजेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, डा. महाबली सिंह, डा. पुनीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments