भ्रष्टाचार के खिलाफ यशवंत गुप्ता का सत्याग्रह आन्दोलन 313वें दिन भी जारी


जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन शुक्रवार को 313वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। श्री गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त मांगों को लेकर बीते 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन अनवरत चल रहा है। इस अवसर पर श्री गुप्ता के साथ गोविन्द शरण दूबे, मेवा लाल यादव, अमरदेव यादव, अभयराज यादव,  विजय प्रकाश मिश्र, असलम परवेज खान, कमरूज्जमा, मनोज मौर्य, विनोद सिंह, बिहारी लाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments