गैरइरादतन हत्या के 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



सिकरारा, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैरइरादतन हत्या के 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। धारा 147, 148, 323, 427, 304 आईपीसी से सम्बन्धित ये अभियुक्त दुदौली नहर पुलिया के पास थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि पकड़े गये वांछितों में समीम उर्फ गोगा पुत्र मुमताज, सलमान पुत्र समीम, सारूख उर्फ साजिद पुत्र समीम, सलाउद्दीन पुत्र फारूख, मोहम्मद अली पुत्र असगर एवं नीरज पुत्र विक्रमा बिन्द निवासीगण ग्राम बभनौली थाना सिकरारा हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के अलावा उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव, उपनिरीक्षक लौजारी राम, मुख्य आरक्षी अरूण यादव, रामेश्वर यादव, विनोद यादव, आरक्षी अनिल गुप्ता एवं गौरव कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments