विवेक सिंह बनाये गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष


जौनपुर के तमाम व्यापारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दी बधाई
व्यापारी हितों सहित मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिये हमेशा तत्पर रहूंगाः विवेक
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष/दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रविकांत गर्ग के अनुमोदन एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल और वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा की संस्तुति पर जौनपुर नगर के युवा व्यवसायी विवेक सिंह को जौनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाबत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दायित्व मुझे संगठन द्वारा दिया गया है, उसे पूरी ईमानदारी, तन्मयता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। साथ ही जौनपुर के व्यापारियों के हितों सहित मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। वहीं जानकारी होने पर विपिन अग्रवाल, अनिल हरलालका, सहकार भारती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, विजय केडिया मोहम्मद दानिश, शशांक सिंह रानू, संजय केडिया, संजय बैंकर, राजेंद्र खत्री, जावेद सिद्दीकी, प्रवीण शाह, सर्वेश जायसवाल, रवि अग्रहरी, अजीत सोनकर, सुनील जायसवाल, अमित जयसवाल, योगेश साहू सहित जनपद के तमाम व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुये विवेक सिंह को बधाई दिया। साथ ही भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल हाईकमान के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments