जिलाधिकारी ने खेल के मैदान का उद्घाटन किया गया

जौनपुर  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकासखंड खुटहन की ग्राम पंचायत छतौरा, हसनपुर मे बने खेल के मैदान का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। खेल के मैदान में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी, ओपन जिम एवं कुश्ती का मैदान बनाया गया है। 
                   ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि खेल के मैदान बन जाने से ग्राम वासियों में उत्साह का संचार हुआ है। बच्चे बूढ़े एवं सभी वर्ग के लोगों के द्वारा खेल के मैदान का उपयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि कुश्ती की प्रतियोगिता एवं अन्य खेलों के टूर्नामेंट आयोजित किए जाएं। 
                  उन्होंने कहा कि खेल के मैदान की देख-रेख के लिए एक समिति बनाई जाए। सचिव सीमा देवी को निर्देशित किया कि इसी तरह प्रत्येक गांव में खेल के मैदान बनाने के कार्य किया जाए। 
                   जिलाधिकारी ने विकासखंड खुटहन के शेखपुर, सुतौली गांव में बने खेल के मैदान का भी निरीक्षण किया और कहा कि मैदान के किनारे-किनारे रनिंग ट्रेक बनाई जाए और छायादार वृक्ष लगाए जाये। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खेल मैदान तक विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। 
                 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, तकनीकी सहायक अजय सिंह, राजेश यादव, रामदुलार यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments