धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का जन्मदिन



धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का जन्मदिन
योगी जी ने सन्यासी और राजनेता के तौर पर ऊंचे मानक स्थापित कियेः अनिल मोदनवाल
आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने प्रगति की नयी ऊंचाइयों को छुआः भुवनेश्वर
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के शाहपंजा मोहल्ले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मोदनवाल ने केक काटकर योगी जी की लम्बी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने एक सन्यासी और एक राजनेता के तौर पर ऊंचे मानक स्थापित किये हैं। बतौर मुख्यमंत्री दूसरा कार्यकाल चला रहे योगी आदित्यनाथ हर भाजपा कार्यकर्ता के प्रेरणा पुंज हैं। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियांे को गिनाया। युवा नेता व सभासद भुनेश्वर मोदनवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ। कार्यक्रम में रविकांत जायसवाल, ईशान राम, भाजयुमो जिला मंत्री वैदिक जी, धीरज पाटिल, सत्यम साहू, राहुल अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments