निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

जौनपुर गरीब जनता की सेवा करने के उद्देश्य से काजल मेडिकल स्टोर पॉलिटेक्निक चौराहा के सौजन्य से कुड्डूपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर ,आंखों की जांच आदि विभिन्न प्रकार की जांच वाराणसी के जाने-माने चिकित्सकों जिसमें बीएचयू के डॉक्टर डॉक्टर एम सिंह डॉक्टर आकांक्षा सिंह डॉक्टर दिग्विजय सिंह  द्वारा किया।
स्वस्थ शिविर काआयोजन सुजीत  कुमार सिंह मोनू के सौजन्य से संपन्न हुआ। गांव की करीब 400 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का फायदा उठाते हुए अपने आपको डॉक्टर की सलाह से दवा और अन्य सुझाव लिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से मदन मोहन सिंह मंगला प्रसाद सिंह राजू कौशल सिंह सौरभ सिंह विनीत सिंह  योगेश सिंह छोटू हर्षित सिंह सचिन सिंह, अजीत सिंह पिंकू रत्नाकर सिंह बबलू अजय कुमार सिंह मास्टर बृजेश कुमार सिंह दीना जतिन सिंह मनीष सिंह विक्रांत सिंह वाराणसी सुरेश, डॉक्टर इंद्रदेव सिंह सुजीत ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव अजित सिंह विनय सिंह  राजाराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments