महराजगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगों के अनावरण के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष संतोष शुक्ल ने धारा 504, 304 भादंवि से सम्बन्धित अभियुक्त मदन चन्द पुत्र श्रीनारायण निवासी उदयभानपुर थाना महराजगंज को क्षेत्र के बासुपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भी भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष शुक्ल थानाध्यक्ष थाना महराजगंज के अलावा उपनिरीक्षक मुन्नी लाल कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी सत्येन्द्र सिंह, आरक्षी पवन कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments