संजय उपाध्याय को मिली यह नई जिम्मेदारी,


  जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी संजय उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है । उनके मनोनयन का प्रमाण पत्र रविवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय ने सौपा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका हम अपनी पूरी क्षमता से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। 
     संजय उपाध्याय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक स्व0 सूर्यनाथ उपाध्याय के पौत्र है। 
मालूम हो कि "आरक्षण नही अमीरो, संरक्षण सभी गरीबो " का स्लोगन देकर गठित की गई अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा ) संगठन अपनी जड़ें मजबूत कर रही है, देश के हर जिले में अपने पदाधिकारियों का मनोनयन और सदस्य बना रही है। 
     इसी कड़ी में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मजबूत कंधे पर दी है । महासभा ने स्वतन्त्रता आंदोलन में भागीदारी करने वाले व  राजनैतिक घराने से तालुख रखने पूर्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। 
        संजय उपाध्याय छात्र जीवन से ही तेजतर्रार नेता रहे है, वे जिले की छात्र राजनीति से लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय तक होने वाले छात्र संघ चुनाव की मुख्य भूमिका निभा चुके है। 
     अब उन्हें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने अपने संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। श्री उपाध्याय ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे अपनी शक्ति से और शक्तिशाली बनाने का प्रयास करूंगा। 
      इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष धनन्जय तिवारी, विश्वहिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्रा समेत भारी संख्या में लोगो ने उन्हें माल्यापर्ण करके उन्हें बधाई दिया।

Post a Comment

0 Comments