पहली पत्नी के रहते युवक ने रचाया दूसरा विवाह


जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोथहा गांव निवासी एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी कर लिया। शादी की जानकारी होने के बाद पहली पत्नी मौके पर पहुंच गयी। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पति तथा दोनों पत्नियों को थाने ले आयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सूरजभान निषाद पुत्र धर्मराज निषाद की शादी वर्ष 2007 में बक्शा क्षेत्र के हक्कारीपुर गांव निवासी अच्छेलाल निषाद की पुत्री सुरेखा से हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सुरेखा तथा सूरजभान से झगड़ा होने लगा। हालांकि उसके कुछ दिनों बाद सुरेखा ने एक पुत्री को जन्म दिया। सुरेखा से उसका पति कुछ ज्यादा ही झगड़ा तथा मारपीट करने लगा। पिछले 14 वर्ष में कुल मिलाकर सुरेखा दो वर्ष ही ससुराल में रह सकी। जबकि उसकी पुत्री 11 वर्ष की हो गयी है। सुरेखा पिछले कुछ वर्षों से ससुराल नहीं आई। उसके परिवार के लोग कई बार सूरजभान से विदाई करवाने का दबाव बनाये। हालांकि सूरजभान उसको नहीं लिवा आया। पांच दिन पहले सूरजभान एक रिश्तेदार के लड़के की शादी में मिर्जापुर के कोतवाली देहात के पिपरा गांव गया था। वहां पर कुछ लोगों की अगुआई में बिट्टन देवी पुत्री छविनाथ निषाद से शादी कर लिया। विट्टन भी एक पुत्री की माँ है। जानकारी होने पर पहुंची सुरेखा ने जमकर बवाल मचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच करके कार्यवाही होगी।

Post a Comment

0 Comments