संजय बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने नगर के हुसेनाबाद मोहल्ला निवासी संजय उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन का प्रमाण पत्र रविवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय ने सौंपा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका हम अपनी पूरी क्षमता से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। संजय उपाध्याय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. सूर्यनाथ उपाध्याय के पौत्र हैं। बता दें कि संजय उपाध्याय छात्र जीवन से ही तेजतर्रार नेता रहे हैं। वे जिले की छात्र राजनीति से लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय तक होने वाले छात्र संघ चुनाव की मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र आदि उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments