लायंस क्लब क्षितिज की नयी टीम ने ग्रहण किया पदभार, नये का हुआ स्वागत


जौनपुर। लायन्स क्लब क्षितिज के नवीन सत्रारंभ की प्रथम साधारण सभा की बैठक हुई जहां पिछले सत्र के पदाधिकारियों द्वारा इस सत्र के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। इसके पश्चात वर्तमान अध्यक्ष विष्णु सहाय द्वारा आगामी सेवा कार्यों पर चर्चा करते हुये नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। तत्पश्चात् संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने संस्था में शामिल हुये नये लोगों के बारे में चर्चा किया। सभी सदस्यों ने पूर्णतः सहयोग का आश्वासन दिया तो संस्था को अच्छे सेवा कार्य करने हेतु अन्य लोगों ने सुझाव दिया। निवर्तमान अध्यक्ष जयकिशन साहू ने आगामी सत्र 2022-23 के लिए अपने अनुभव को साझा करते हुए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अन्त में सचिव देव आनन्द ने आये सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी, प्रदीप सिंह, धर्मेन्द्र सेठ, राजीव गुप्ता, हसन अब्बास, अतुल चतुर्वेदी, कौशल त्रिपाठी, सुनील कनौजिया, संजय जायसवाल, सुनील जायसवाल, अतुल सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय बैंकर, जगन्नाथ मोदनवाल, वैभव श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, दीपक साहू, डा. चन्दन नाथ, डा. प्रिया सिंह, आशीष सिंह, शिवेन्द्र सेठ, जगदीश मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments