एंटी रोमियों टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मिशन शक्ति के तहत थाना कोतवाली की एंटी रोमियों की उपनिरीक्षक कंचन पांडेय की टीम ने शहर में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को उनके सुरछार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न  हेल्पलाइन 1090- वीमेन पॉवर लाइन, 181- महिला हेल्पलाइन, 108- एम्बुलेंस सेवा,1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098- चाइल्ड लाइन, 102- स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दिया गया और जागरूकता पम्पलेट वितरित किया गया।*
    *इस मौके पर उपनिरीक्षक कंचन पांडेय के साथ महिला सिपाही सोनी पासवान, नेहा दिछित ,रीता शुक्ला, राम प्रताप राय, इंद्रजीत प्रसाद साथ रहे।*

Post a Comment

0 Comments