चक्रदूत प्रजापति समाज ने मनायी महाराज दक्ष प्रजापति की जयन्ती


चक्रदूत प्रजापति समाज ट्रस्ट ने अतिथियांे को किया सम्मानित
जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज ट्रस्ट द्वारा भगवान महराज दक्ष प्रजापति की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुये माल्यार्पण करके पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात् अतिथियों को भगवान दक्ष प्रजापति का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रजापति विकलेश कुमार ने भगवान दक्ष प्रजापति के इतिहास पर प्रकाश डालते हुये बताया कि हम एकजुट होकर कोई भी कार्य करेगें तो समाज में एकता की क्रान्ति आयेगी। विशिष्ट अतिथि पेशकार सदानन्द प्रजापति, जौनपुर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर प्रजापति, भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लौटन प्रजापति ने शिक्षा व एकता पर बल देते हुये महराज दक्ष प्रजापति के इतिहास पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में चक्रदूत प्रजापति समाज के संगठन मंत्री डा. संजीव प्रजापति ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जायेगा। अगले वर्ष विशाल रूप से भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती मनायी जायेगी। चक्रदूत समाज प्रजापति के उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति का सपना पूरा होने जा रहा है। उनका सपना था कि भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती मनायी जाय और उनकी शोभायात्रा निकाली जाय। चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति ने कहा कि अगले वर्ष भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी।। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द्र प्रजापति व संचालन सचिव संजय प्रजापति ने किया। अन्त में कार्यक्रम आयोजक एवं चक्रदूत प्रजापति समाज के महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज (ट्रस्ट) के अध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति, अजय प्रजापति एडवोकेट, संतोष यादव एडवोकेट, नेता अजय प्रजापति, काशीनाथ प्रजापति, रीता प्रजापति, मूरत खरवार, सुषमा प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, सार्थक प्रजापति, किरन प्रजापति, आदर्श प्रजापति, प्रीती प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, दीपक प्रजापति, सुतिक्ष दक्ष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments