उद्योग व्यापार मण्डल की मां शीतला चौकियां धाम इकाई गठित


अध्यक्ष नितेश साहू, महामंत्री शिव शम्भूनाथ सहित पूरी टीम को दिलायी गयी शपथ
व्यापारियों के शोषण के खिलाफ व्यापार मण्डल सदैव तत्परः श्रवण जायसवाल
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर के चौकियां इकाई के नवचयनित पदाधिकारियों का पदग्रहण कार्यक्रम मां शीतला चौकियां धाम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के हक और अधिकार के सतत् प्रयत्नशील यह व्यापार मण्डल अब चौकियां क्षेत्र के समस्त व्यापारियों के शोषण के खिलाफ मैदान में आ गया है। श्री जायसवाल ने आगे कहा कि प्रशासन का यहां के व्यापारियों के साथ दोहरा रवैया अब नहीं चलेगा। उक्त कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष संजीव साहू व जिला उपाध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापार मण्डल का धर्म व्यापारी हित है और व्यापारी हितों के लिये हमें हर स्तर पर उतरकर लड़ाई लड़ना पड़ेगा। वहीं अतिथि के रूप में मौजूद अखिल भारतीय युवा महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी ने कहा कि यह व्यापार मण्डल हमेशा अपने संघर्षों की बदौलत व्यापारियों का हितकारी संगठन है। तत्पश्चात् नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी जिसमें अध्यक्ष- नितेश साहू, महामंत्री- शिव शम्भूनाथ प्रजापति, उपाध्यक्ष स्नेहलता श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- सूर्यभान यादव व प्रमेश माली, कोषाध्यक्ष- विशाल यादव हैं। संरक्षक मण्डल में राजकुमार यादव, रवि मौर्या, राजकुमार साहू, कन्हैया यादव, नितेश यादव, मनोज मौर्य हैं। उक्त अवसर पर विक्की यादव, राकेश साहू, सुशील गुप्ता, विशाल सोनकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने किया। अन्त में जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये व्यापार मण्डल की नीतियों को हर व्यापारियों तक पहुंचाकर किसी भी व्यापारी की लड़ाई को अपना समझकर सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments