धर्मराजी देवी वृद्धाश्रम व अनाथालय पर हुआ पौधरोपण


जौनपुर। कल्याणी जन सेवा समिति सैदनपुर द्वारा प्रस्तावित धर्मराजी देवी वृद्धाश्रम एवं अनाथालय पर पौधरोपण महा अभियान के तहत पौधरोपण हुआ। समिति की प्रबंधक व सचिव श्रीमती जयमाला प्रखर ने आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ग्राम प्रधान धर्मराज मौर्य, ग्राम प्रधान पालपुर प्रदीप यादव सहित अन्य लोगों का स्वागत किया। उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, संस्थापक सदस्य सभाजीत यादव, अशोक राव, आशीष मौर्य, विजय कुमार, संजय मौर्य आदि ने पौधरोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। समिति के संस्थापक डा. नन्द कुमार मौर्य ने सभी से अपील किया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगायें। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनायें।

Post a Comment

0 Comments