राकेश उपाध्याय अध्यक्ष और ओम प्रकाश मंत्री निर्वाचित

बरसठी, जौनपुर।
 कंपाजिट विद्यालय भन्नौर में आयोजित उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक)शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बरसठी की शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी/अधिवेशन/ की प्रक्रिया मुख्य अतिथि जिलाघ्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ  सुशील उपाध्याय के निर्देशन में चुनाव अधिकारी शैलेश चतुर्वेदी  तथा चुनाव पर्यवेक्षक जिलामंत्री डॉ मनीष सिंह सोमवंशी के द्वारा ब्लाक इकाई बरसठी का निर्वाचन संपन्न हुआ। 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व संचालन जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने किया।
  निर्वाचन की प्रक्रिया में भरे गए नामांकन पत्रों में से 10 आवदेन वैध पाए गए। जिसमें सभी पदो पर एक एक आवदेन किए गए जिसके परिणामस्वरूप सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पंन हुआ जिसमें राकेश  कुमार उपाध्याय अध्यक्ष, ओमप्रकाश अम्बेडकर मंत्री, अनुज कुमार त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,श्याम बिहारी व अनंत चौरसिया  उपाध्यक्ष, श्रीशचंद्र दूबे संयुक्त मंत्री,विनोद जायसवाल कोषाध्यक्ष, मनीष सिंह, दानबहादुर सरोज संगठन मंत्री तथा अखिलेश शर्मा प्रवक्ता चुने गए। 
  इस अवसर पर मंजू पांडेय प्रांतीय संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री संतोष बघेल मधुलिका अस्थाना महिला प्रकोष्ठ मंत्री मुद्रिका मौर्या अनुपम श्रीवास्तव विष्णु शंकर सिंह राजेश्वर मिश्र, मुकेश श्रीवास्तव , सन्तोष सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, संतलाल , विनोद सिंह, राजेश्वर मिश्रा अरुण सिंह विनोद पांडेय रामसिंह बेचन लाल ज्ञानेश्वर अरविंद राजेश श्याम पांडे सहित सैकड़ों सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments