वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र, इनकी देखभाल व संरक्षण जरूरी

फ्रेंडशिप डे पर लायन्स क्लब जौनपुर ने पेड़ों से मित्रता करने हेतु किया प्रेरित                                      
    लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा विश्व फ्रेंडशिप दिवस के अवसर पर रसीदाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों से मित्रता व प्रेम करने का संकल्प लेते हुए लोगों को पेड़ों से मित्रता करने के लिए प्रेरित व जागरुक किया गया। आज 20 पौधे लगाये गये तथा कुछ वर्षों पू्र्व लगाये गये पौधो को बड़ा व हराभरा देख सदस्य बहुत प्रसन्न हुए। 
  इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जिन्दगी के सफर में सुख-दु:ख के साथी मित्र ही होते हैं, और जिदगी के हर मोड़ पर पौधों की जरूरत पड़ती है चाहे वह हवा की हो, पानी की हो, छाया की हो या फिर उसके फल व लकड़ी की बात हो। अगर आप एक आम का पौधा लगाते हैं तो उसका फल आपके साथ आपके परिवार के लोग खाते हैं। लेकिन उससे कई पक्षियों का आशियाना भी मिलता है। आज जो प्रदूषण बढ़ रहा है अगर पर्याप्त संख्या में पौधे लगें तो इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। 
 पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि जीवन में जो हमारा साथ निभाता है उसे हम मित्र कहते हैं। पेड़ पौधे भी हमारे जीवन के लिए अपना सब कुछ त्याग कर देते हैं। पेड़ हमारे लिए एक मित्र के रूप में हमें अपनी ठंडी छाँव, प्राणदायी ऑक्सीजन, ईमारती लकड़ी व हमारे पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण ज़रुरी है।
   मण्डल टीबी उन्मूलन अधिकारी सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि हम पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हमारी प्रकृति में पेड़ सबसे बड़े परोपकारी हैं वे हमारे लिए अपना सब कुछ निस्वार्थ ही दान कर देते हैं। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य व ताज़ी हवा के लिए पेड़ ज़रुरी है। वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं इनकी देखभाल व संरक्षण जरूरी है।  इस अवसर पर सचिव राजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, गोपीचंद साहू, राम कुमार साहू, नीरज शाह, अशोक मौर्य, शिवानन्द अग्रहरि, आदि उपस्थित रहे,

Post a Comment

0 Comments