प्रकाशनार्थ"।स्मृतिशेष पंडित राजबली शुक्ल की तेरहवीं भक्तिमय कार्यक्रम के साथ सम्पन्न

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में बक्सर रोड पर करगहर प्रखंड में स्थित शुक्लपुरा ग्राम के स्वनामधन्य पं राजबली शुक्ल का स्वर्गवास मुक्तिधाम काशी में दिनांक -20-06-22,(सोमवार) को प्रातः दो बजे हो गया था। जिनका ञयोदशाह 02 जुलाई को सकुशल संपन्न हुआ। सामाजिक सोच एवं दानशीलता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सोंच-विचार के धनी पं शुक्ल जी की तेरहवीं में गणमान्यजनों से सामान्यजनों के साथ साथ टी सिरीज़ से जुड़े बिहार के नामी-गिरामी भोजपुरी  गायकों ने अपनी भक्तिमय निर्गुण संगीत की सुन्दर प्रस्तुति से पुरे कार्यक्रम को भक्तिमय बनाकर भावविभोर कर दिया। स्व्. शुक्ल ने अपने पिछे पत्नी(कमला कुंवर) पांच पुत्र (डॉ अखिलेश्वर शुक्ला, कामेश्वर शुक्ला, नागेश्वर शुक्ला, मिथिलेश्वर शुक्ला, अरविंद शुक्ला) एक पुञी (कुमकुम देवी) सहित 37 सदस्यों ‌का भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं। जिसका प्रभाव तेरहवीं कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिख रहा था। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश तेरहवीं में भाग लेने वालों की उपस्थिति ने गतात्मा की शांति की कामना के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित उत्तर प्रदेश से आए मेहमानों का स्वागत करते प्रथम पुञ डॉ अखिलेश्वर शुक्ला दिख रहे थे, वहीं  ज़िले के अधिकांश कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले पांचवें पुञ अरविंद शुक्ला सहित परिवार के सभी सदस्यों ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।                                                       अरविंद शुक्ला, शुक्लपुरा, वाया -बड़की खरारी, रोहतास, सासाराम (बिहार),

Post a Comment

0 Comments