नहर किनारे खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश


सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़ही गांव के नहर के बगल खेत में एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनीफैल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़ही गांव स्थित नहर के बगल स्थित खेत में लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक के शरीर पर ग्रे रंग की पैंट और नीली रंग की शर्ट थी। कुछ दूर पर प्लास्टिक की चप्पलें पड़ी थीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अवनीश राय ने बताया युवक की स्थिति देखने के बाद वह मानसिक रूप से विचित्र दिखाई दे रहा है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments