पर्दाफाश, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में सिकरारा पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर एक कबाड़ी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष सिकरारा अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र अंतर्गत शेरवा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एंव वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 02 मोटर साइकिल पर सवार 06 अन्तर्जनपदीय वाहन चोर सिकरारा बाजार से बरईपार की तरफ जा रहे है।
इस सूचना पर सक्रिय हुए थानाध्यक्ष सिकरारा ने घेराबंदी कर दोनो चोरी की मोटर साइकिल के साथ 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। 02 वाहन चोर मौके का फायदा उठाकर भाग गए। पूछताछ के क्रम मे यह ज्ञात हुआ की ये सभी मोटर साइकिल बरईपार बाजार में एक कबाड़ी के यहाँ जो इन सबका सरगना है और विभिन्न क्षेत्रो से मोटरसाइकिल की चोरी करवाता है के यहां जा रहे थे। इस सूचना पर विश्वास कर गिरफ्तारी व बरामदगी के प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर देवानन्द रजक को सूचित कर मौके पर पहुंचने के लिये बताया गया। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर बरईपार कबाड़ी के गोदाम से भारी मात्रा मे चोरी की गयी मोटर साइकिल के इंजन, हैडिल, साकर व लाकर, टंकी व अन्य सामान बरामद हुआ। मुख्य अभियुक्त की भी गिरफ्तारी हुई।

# गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. गया प्रसाद गुप्ता पुत्र लालता प्रसाद गुप्ता निवासी कान्हापुर थाना मछली शहर जनपद जौनपुर
2. उदल सरोज पुत्र चन्द्र प्रकाश सरोज निवासी ग्राम खेतलपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
3. गगन सरोज पुत्र चन्द्रपाल सरोज निवासी खेतलपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
4. अरविन्द कुमार गौतम उर्फ निरहु पुत्र रमेश गौतम निवासी बहरईचा थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर
5. राजकुमार बनवासी पुत्र बाकेलाल बनवासी निवासी भुइला थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

# बरामदगी का विवरण
1- UP 44 AK 0936 मोटर साईकिल अपाची
2- UP 65 BA 9606 सी0वी0 जेड0 हीरो होण्डा
3- UP 44 K 3314 हीरो होण्डा स्पलेण्डर
4- UP 62 AR 3561 हीरो एचएफ डिलक्स
5- WB 42 H 7527 बजाज एवेन्जर
6- UP 62 W 6872 पल्सर
7- UP 65 CA 5250 हीरो सुपर स्पलेन्डर
8- UP 62 J 3755 स्पलेन्डर प्लस
9- UP 62 BR 5515 स्पलेन्डर प्लस
1- UP 62 AJ 2073 हीरो एचएफ डिलक्स का इंजन
2- UP 62 AR 7184 एचएफ डिलक्स का इंजन
3- UP 62 BF 0702 एचएफ डिलक्स का इंजन                                                                                4- UP 62 BM 5894 सुपर स्पलेन्डर का इंजन
5- UP 62 AX 0166 स्पलेन्डर प्रो का इंजन
6- UP 62 AA 6431 स्पलेन्डर प्रो का इंजन
7- UP 62 X 9369 सीडी डिलक्स का इंजन
8- एक इंजन बजाज डिस्कवर
9- एक इंजन होण्डा साईन
02 बाइक की चेचिस, 08 मोटर साईकिल के पहिये, 08 हैण्डल, 10 टंकी, 03 हेड लाईट, 16 फ्रंट साकर, 09 रियर साकर, 02 साईलेन्सर, 03 सीट, 03 डिग्गी, 05 चैन कवर, 10 हैंडिल लाक, इलेक्ट्रानिक तराजू, नट बोल्ट तथा मोटर साईकिल से सम्बन्धित छोट छोटे पार्ट व फाईबर बाडी

Post a Comment

0 Comments