आम आदमी पार्टी ने विसर्जन घाट पर किया तिरंगा शाखा का आयोजन



जौनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को नगर के नखास स्थित विसर्जन घाट पर तिरंगा शाखा का आयोजन किया। शाखा प्रमुख ठाकुर प्रसाद राय रहे जहां जिला प्रभारी डा. अनुराग मिश्रा और जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की अध्यक्षता में शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर प्रान्त प्रभारी डा. अनुराग मिश्रा ने कहा कि यह तिरंगा शाखा पूरे उत्तर प्रदेश में आज के दिन लगाया गया है। हर नागरिक को अपने तिरंगा से प्यार है। देश की उन्नति के लिये आंतरिक शान्ति-व्यवस्था, देश के प्रति समर्पण और लोगों के बीच आपसी सौहार्द अत्यंत आवश्यक होता है। आज दिनोंदिन देश में नफरत की राजनीति बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि यह तिरंगा शाखा शाहगंज व बदलापुर विधानसभा में तमाम जगहों पर लगाया गया। शाहगंज में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद प्रजापति और शिवजी मिश्रा द्वारा लगाया गया तो बदलापुर में पूर्व विधानसभा महासचिव जन्मेजय मौर्य लगाया गया। इसी क्रम में पूर्व विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अनुरागमणि त्रिपाठी ने कहा कि इस परिस्थिति को बदलने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने तिरंगा शाखाएं लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पूर्व सचिव व्यापार प्रकोष्ठ हिंच नारायण तिवारी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान और प्रस्तावना भी लोगों को बताया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, डा. अमित श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, बंटी अग्रहरि, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, रमेश चन्द्र विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, राजेश यादव, श्याम लाल पटेल, डा. दिवाकर मौर्य, शत्रुघ्न सिंह, सोनू, नागेन्द्र मिश्रा, विशाल यादव सहित तमाम साथी मौजूद रहे। अन्त में जिला मीडिया प्रभारी विद्याधर मिश्रा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments