10 करोड़ से ऊपर के परियोजनाओ की प्रगति की समीक्षा



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद में 10 करोड़ से ऊपर के परियोजनाओ की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभागार में संपन्न हुई। 
         बैठक में जिलाधिकारी ने 10 करोड़ से ऊपर के लागत की लम्बित परियोजना की समीक्षा की गई। सभी अपूर्ण 17 परियोजनाओ हेतु नामित नोडल अधिकारियो को निर्देश दिया कि परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता व वित्तीय प्रगति के सापेक्ष भौतिक प्रगति नियमित रूप से मानिटरिंग करें। परियोजना समय से पूर्ण होने में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आये तो तत्काल अवगत कराये।
         उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा जिलाधिकारी स्तर पर की जाएगी। सभी परियोजनाओं की कार्रवाई संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि परियोजनाओं के निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। आवश्यकता अनुसार मजदूरों की संख्या बढ़ा दी जाए जिससे कार्य समय से पूर्ण कराए जा सके। 
          मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला विकास अधिकारी बी.बी.सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर.डी. यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments