नगर जायसवाल समाज सेवा समिति का सावनी भोज कार्यक्रम 14 को


जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति (नगर इकाई) जौनपुर द्वारा नगर के नखास में नगर संगठन मंत्री अतुल गुप्ता के आवास पर कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस मौके पर जायसवाल समाज का सावनी भोज कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में नगर उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल को चुना गया। नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि आगामी 14 अगस्त दिन रविवार को वृन्दावन गार्डेन (घनश्याम दास का बगीचा) उर्दू बाजार में जायसवाल समाज का सावनी भोज होगा जो सायं 6 बजे से प्रारम्भ होगा। पूर्व नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील किया कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। बैठक में नगर कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल (सहारा), सुधीर जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, रोहन जायसवाल, बंटी जायसवाल, संदीप जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे। अन्त में नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने समस्त स्वजातीय लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments