वरिष्ठ चिकित्सक डा. सम्पूर्णानन्द अस्थाना पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत




 

जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. सम्पूर्णानन्द अस्थाना को ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस का पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और कोर ग्रुप की कमेटी में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव के अनुमोदन पर किया गया। ज्ञात हो कि डा. अस्थाना इसके पहले होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इण्डिया के प्रान्तीय संयुक्त सचिव व प्रान्तीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही उनके सामाजिक क्रिया-कलाप को देखते हुये उपरोक्त जिम्मेदारी दी गयी। इस बाबत पूछे जाने पर डा. अस्थाना ने कहा कि संस्था ने उनके ऊपर जो विश्वास किया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उनके मनोनयन पर जनपद के चिकित्सकों के साथ कायस्थ समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments