एक त्योहार है तिरंगा वितरणः राकेश श्रीवास्तव

संगत पंगत ने ग्रामीणांचलों में बांटा तिरंगा
सिरकोनी, जौनपुर। तिरंगा भारत की आन, बान, शान है। आजादी के बाद पहली बार अब देश का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराने जा रहा है।  उक्त विचार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष एवं संगत पंगत के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने संगत पंगत जौनपुर द्वारा शुक्रवार को कबूलपुर में जिला उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित तिरंगा वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कही। साथ ही आगे कहा कि अंग्रेजों के काले कानून के कारण लोग अपने ही देश में अपने घर तिरंगा नहीं फहरा पाते हैं। अब हिंदुस्तान का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने जा रहा है। देश मे पहली बार एक राष्ट्रहित उत्सव का माहौल तैयार हुआ है। प्रदेश सह संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि संगत पंगत के संस्थापक आरके सिन्हा पूर्व राज्यसभा सांसद के आह्वान पर पूरे देश में संगत पंगत तिरंगा वितरण कार्यक्रम कर रहा है। जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा वितरण एक पर्व है जिसे देशवासियों द्वारा जोरदार ढंग से मनाया जा रहा है। ग्राम प्रधान मो. मोजम्मिल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। सभी लोग इन तिरंगे को अपने घर पर लगायें लेकिन ध्यान दे कि तिरंगे का अपमान न हो पाये। इस अवसर पर अनुपम श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, चन्द्रसेन चौहान, सूर्यदेव चौहान, अभिषेक चौहान, सुरेश  चौहान, रंजीत गौड़, जय प्रकाश चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments